Nishkam Bhatia

Nishkam Bhatia

Career in photography after 12th|भारत में फोटोग्राफी का क्या स्कोप है |

Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on linkedin
LinkedIn

भारत में फोटोग्राफी का क्या स्कोप है | Career in photography after 12th |

फोटोग्राफी आज क समय में बेहद तेजी से बढ़ता हुआ प्रोफेशन मन जारहा है. इंस्टाग्राम जैसी वेबसाइट भी इसे बढ़ावा देरही है | आजकल सभी स्मार्टफोन्स ज्यादा ध्यान उनके कैमरा पर रखरहे है जिसकी एक हे वजह है लोगो में फोटोग्राफी के प्रति रूचि |

एक कहावत है की “सिखने की कोई उम्र नहीं होती “|

यह कहावत फोटोग्राफी पर भी लागू होती है | फोटोग्राफी आप किसी भी उम्र में सिख सकते है | फोटोग्राफी सिखने के लिए आपको दुनिया को अलग नजरिये से देखना आना चाहिए | इसके साथ साथ आप अगर टेक्नीकी रूप से भी इसमें महारथ हासिल करले तो क्या हे कहने |

ये तो आप जानते ही है की फोटोग्राफी को महंगा शौंक भी कहा गया है , क्यूंकि इसमें इस्तेमाल होने वाले कैमरा और बाकि के सरे इक्विपमेंट्स जैसे त्रिपोड्स लाइट्स रेफ्लेक्टर्स आदि बेहद महंगे आते है | लेकिन अगर आप धीरे धीरे इन सब में इन्वेस्ट करे तो आप सब कुछ ले सकते है |

सबसे पहले बात  करते है की photography कहाँ सिख सकते है |

भारत में अलग अलग राज्यों में फोटोग्राफी के बहुत सारे इंस्टिट्यूट है जिनमे आप हजारो रूपए देकर फोटोग्राफी सिख सकते है | आप अपने हिसाब से उन्हें गूगल कर सकते है | यदि आप पैसे सिर्फ एकुप्मेंट में खर्च करना चाहते है

तो उसके लिए इंटरनेट से बेहतर कोई भी ऑप्शन नहीं  है | इंटरनेट पर बहुत से फोटोग्राफर आपको एकदम मुफ्त में फोटोग्राफी सिखाते है | और यदि आप ध्यान दे और समय समय पर प्रक्टिसे करते रहे तो आपको काफी कुछ सिखने को मिल सकता है |

Learn from experts! Udemy online courses start at ₹504 during our September Savings.

Udemy जैसी ऑनलाइन websites जहाँ आपको एक ही जगह पर हजारो कोर्सेज मिलजाएँगे वो भी बहुत ही काम पैसो में | इनमे से बहुत से कोर्सेज तो आपकी पॉकेट मनी से भी कम है | सोचिये अगर आपकी पॉकेट मनी का कुछ हिस्सा सिखने में लगजाये जो आने वाले समय में लाखो कमा कर देगा तो इसमें कोई हर्ज नहीं है |

अगर आप इंस्टिट्यूट वाला विकल्प नहीं चुनना चाहते है तो मै आपको ये विकल्प चुनने के लिए कहूंगा | क्यूंकि ऑनलाइन कोर्स आप कही भी बैठे बैठे सिख सकते है |

आप कही ट्रेवल करते समय घरमे फ़ोन में कही भी दुनिया के किसी भी कोने में इसे आसानी से सिख सकते हैं |

ऐसा ही एक कोर्स है The Ultimate Guide to Digital Photography for Beginners

Career in photography after 12th|भारत में फोटोग्राफी का क्या स्कोप है |
Udemy Course

एक बार इसके फायदे जरूर देखे |

और यदि ये भी नहीं करना चाहते तो फिर आप फोटोबासिक्स पर भी फोटोग्राफी सिख सकते है | वो भी बिलकुल मुफ्त में |

जब आपको एक बार ज्ञान हो जाएगा फोटोग्राफी का इसके बाद आपके सामने बहुत से रास्ते है |

अब आपको सबसे पहला काम यह करना है की अपने आप का एक अच्छा सा पोर्टफोलियो त्यार करना है |

मानलीजिए आप एक फैशन फोटोग्राफर बनना चाहते है तो उसके लिए आपको फैशन फोटोग्राफी के टेक्निको को ज्यादा अच्छे से समझना होगा | उसके बाद खुद काम करना होगा फैशन फोटोग्राफी के ऊपर | आप अपना पोर्टफोलियो हर वक़्त त्यार रखे इसके लिए आप एक वेबसाइट भी बना सकते है जिसपर आप अपने फोटोग्राफ्स अपलोड करते जाये | जब भी आप किसी जॉब के लिए जाए तो आपको अपना पोर्टफोलियो दिखने में आसानी रहेगी |

Career in photography after 12th |

How to earn money in wedding photography

Career in photography after 12th|भारत में फोटोग्राफी का क्या स्कोप है |
Image by Free-Photos from Pixabay

अगर आप सबसे जल्दी पैसा कामना चाहते है तो वेडिंग फोटोग्राफी से बेहतर कोई विकल्प नहीं है | आपको बस अपना पोर्टफोलियो त्यार करना है और आप किसी  बड़े स्टूडियो में आसानी से काम कर सकते है | अब आप कहेंगे की बिना काम करे आप पोर्टफोलियो कैसे त्यार करे तो इसके लिए आप शुरुआती तोर पर अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के लिए काम करे इससे उनके पैसे भी बचेंगे और आपका काम भी होजाएगा | अपनी स्किल्स पर भरोसा रखे और कभी भी काम करने से न डरे | एक बार आपका अच्छा पोर्टफोलियो बनगया तो आप एक शादी में 10 से 40000 रुपये  तक कमा सकते है |

प्रोडक्ट या फैशन फोटोग्राफर

इस केटेगरी में भी आपका पोर्टफोलियो होना बेहद जरुरी है क्यूंकि कोई भी आपको उसके बिना काम नहीं देगा |

सबसे पहले अपना पोर्टफोलियो बनाये और फिर या तो आप किसी कंपनी में जॉब कर सकते है या फिर खुद क प्रोजेक्ट्स से पैसा कमा सकते है | इसमें करीब करीब आप 40000 -75000 तक कमा सकते है अगर आपके काम में दम है तो |

फ्रीलांसर की तरह काम करके

Career in photography after 12th|भारत में फोटोग्राफी का क्या स्कोप है |
Free Lancer Photographer : Image by Free-Photos from Pixabay

अगर आप एक फ्री लांसर की तरह काम करना चाहते है तो इससे अच्छा विकल्प कुछ नहीं हो सकता |  आप को जरुरत है तो बस ज्यादा से ज्यादा कांटेक्ट बनाने की फ्रीलांसिंग में आप अपने मर्जी के मालिक होते है | फिर आप कोई सा भी काम क्यों न कररहे हो | इसमें कमाए जाने वाले पैसो का कोई अनुमान नहीं  है |

आप जितना चाहो उतना कमा सकते हो |

फोटोज को ऑनलाइन बेचकर

Career in photography after 12th|भारत में फोटोग्राफी का क्या स्कोप है |
sell online images : Image by mohamed Hassan from Pixabay

यह तरीका थोड़ा धीमा है लेकिन असरदार है | आप फोटोज को imagebaazar, या geetyimages जैसे वेबसाइट पर बेच सकते है | इसके जरिये आप प्रति  महीने 15 से 20 हजार तक कमा सकते है| निचे दी गयी वीडियो बहुत काम आएगी आपके | इसे जरूर देखे |

इसके इलावा और भी बहुत से जरिये है फोइटोग्राफी के जरिये पैसा कमाने के| आप फोटोजॉर्नलिस्म का सहारा ले सकते है | या फिर खुद ही आर्ट गैलरी लगाकर फोटोज को बेच सकते है |

मेरी यही राय है अगर आप फोटोग्राफी में करियर बनाना चाहते है तो खूब अच्छे से मेहनत करे नयी टेक्निको के बारे में जागरूक रहे और Photo Basics  से जुड़े रहे |

यह आर्टिकल अच्छा लगा तो अपने दोस्तों में शेयर करे जो फोटोग्राफी को करियर की तरह देखते है |

आपसे जुड़े सभी सवाल आप मुझसे शेयर कर सकते है सवाल जवाब के माध्यम से |

धन्यवाद्|

More to explorer

Comments are closed.