Nishkam Bhatia

Nishkam Bhatia

8 Tips मानसून में Photography करने के लिए ||Rain photography tips in India |

Share on facebook
Facebook
Share on twitter
Twitter
Share on linkedin
LinkedIn
Camera in Water proof Case : Image by StockSnap from Pixabay
Camera in Water proof Case : Image by StockSnap from Pixabay

8 Tips मानसून में Photography करने के लिए ||Rain photography tips in India|

मानसून भारत का सबसे पसंदीदा मौसम मन जाता है मानसून के समय भारत की खूबसूरती फिर चाहे उसके लैंडस्केप्स में हो या उसके वाइल्डलाइफ में देखने योग्य होती है | बहार से काफी टूरिस्ट मानसून की बारिश का मजा लेने भारत आते है | जी हाँ दोस्तों मानसून आगया है भारत में लेकिन काफी लोग इस मौसम का फ़ायदा नहीं उठा पाते और वे घर पर हे रह जाते है | मानसून के समय फोटोग्राफ्स खींचने का जो मजा है वो किसी भी मौसम में नहीं | 

क्यूंकि इस समय सबकुछ खिला खिला लगता है और नेचर अपने परम सिमा पर होता है | 

लेकिन बहुत से लोग बारिश के डर के कारन मानसून में फोटोग्राफी करने से कतराते है | 

घबराइए मत मै आज आपको हर तरह के टिप दूंगा मानसून में फोटोग्राफी करने के जिससे आप कभी भर जाने से कतराएंगे नहीं | 

1 अपने Camera  या Mobile Phone को सुरक्षित रखे | 

Monsoon फोटोग्राफी टिप्स
Camera Rain Cover Source : Cowboy Studio

ये तो तय है की मानसून में बारिश कभी भी हो सकती है और यदि आप ऐसी जगह पर रहते है जहाँ अनुमान लगाना मुश्किल है बारिश के लिए तो आपको हर समय अपने कैमरा के लिए रेन कवर लगाकर रखना पड़ेगा | वैसे तो इंटरनेट पर बेहद वीडियोस है कैमरा को बारिश से सुरक्षित करने जिनमे बॉलीबागस का इस्तेमाल करके उन्हें सुरक्षित बनाया जाता है लेकिन मैं आपको Camera Rain Cover में इन्वेस्ट करने के लिए कहूंगा क्यूंकि ये आपके कैमरा को ज्यादा सुरक्षा देगा | हजारो लाखो के कैमरा को अगर आप एक पॉलीबाग से सुरक्षित करेंगे और गलती से भी पानी चला गया तो आपका नुक्सान हो सकता है | हमने कुछ रेन कवर का इस्तेमाल किया है जिनमे से हमे 

यह
Shopee Camera Rain Cover  

बेहतर लगा | आप नाम पर क्लिक करके इसके बारे में और जानकारी ले सकते है | 

फ़ोन फोटोग्राफी वाले दोस्तों आप घबराइए नहीं आपके लिए भी है एक रेन कवर जिसके जरिये आप भी बारिश में बेझिझक फ़ोन से फोटोग्राफी कर सकते है | 

Zaar मोबाइल पाउच केस Under Water Photography के लिए |

2. खुद भी रहे सुरक्षित 

Boy with rain cover and umbrella : Image by Quentin088 from Pixabay
Boy with rain cover and umbrella : Image by Quentin088 from Pixabay

कैमरा के साथ साथ आपका बारिश से सुरक्षित रहना भी जरुरी है इसके लिए आप मार्किट से कोई भी रेनकोट ले सकते है छाते का विकल्प नहीं दूंगा क्यूंकि आपको छाता पकड़ना पड़ेगा और एक हाथ से फोटोग्राफी करना असंभव सा है | 

3. अलग अलग कैमरा सेटिंग्स से क्लिक करे बेहतर फोटोज | 

Boy holding a camera :Image by Jan Vašek from Pixabay
Boy holding a camera :Image by Jan Vašek from Pixabay

उदाहरण के तोर पर यदि आप बारिश को भी किसी सब्जेक्ट के साथ फ्रेम में दिखाना चाहते है तो उसके लिए आपको स्लो शटर स्पीड का इस्तेमाल करना पड़ेगा | स्लो शटर स्पीड बारिश के समय में मिलना कोई मुश्किल काम नहीं है क्यूंकि बारिश के समय में सामान्य दिनों से ज्यादा अँधेरा रहता है और आपको ज्यादा लाइट कैमरा के अंदर चाहिए होती है | 

लेकिन एक बात का ध्यान रखे की यदि आपका सब्जेक्ट काफी हिल रहा है तो उसकी तस्वीर स्लो शटर स्पीड में खींचने से ब्लर आ सकती है | ऐसे सब्जेक्ट को चुने जो ज्यादा न हिलता हो अपने दोस्त को भी आप पोज़ करवा सकते है उन बारिश की बूंदो को फ्रेम में दिखाने के लिए | 

4 Reflections का रखे ध्यान | 

Reflection of people from water : Image by Michael Gaida from Pixabay
Reflection of people from water : Image by Michael Gaida from Pixabay

बारिश के समय हर जगह पानी पानी हो जाता है और पानी किसी भी छवि को रिफ्लेक्ट करता है | और रिफ्लेक्शन का सहारा लेकर आप अपनी फोटोग्राफी को एक अलग स्तर पर लेकर जा सकते है रिफ्लेक्शन की वजह से आप एक नयी उलटी दुनिया की तस्वीर खींच सकते है| हर समय रेफ्लेक्शंस ढूंढ़ते रहे और इंटरेस्टिंग सब्जेक्ट ढूंढ़ते रहे | 

अगर रिफ्लेक्शन मिलजाए और सब्जेक्ट न मिले तो अपने ही किसी मित्र को पोज़ करने के लिए बोल सकते है | 

5. Rainbow पर रखे नज़र | 

Landscape and Rainbow : Image by Cindy Lever from Pixabay
Landscape and Rainbow : Image by Cindy Lever from Pixabay

आप जानते है की बारिश के बाद रेनबो दिखने के ज्यादा चान्सेस  हो जाते है | और यदि आप ऐसे इलाके में रहते है जहाँ वातावरण एक दम साफ़ है जैसे की पहाड़ तो आपके लिए बेहद अच्छा है | रेनबो के साथ लैंडस्केप तो अच्छा आता ही है और यदि आपको कोई सब्जेक्ट और रिफ्लेक्शन ये तीनो चीजे एक साथ मिलजाए तो बेहद अच्छा है | 

6 Low Light Portraits खींचे | 

Girl Standing near window with rain drops : Image by Free-Photos from Pixabay
Girl Standing near window with rain drops : Image by Free-Photos from Pixabay

बारिश का मौसम के दो पहलु है | एक हरा भरा वातावरण और दूसरा ड्रामेटिक डार्क तरह का वातावरण | पहले पहलु को आप किसी भी जगह कैप्चर कर सकते है लेकिन अगर आप इसकी दूसरी साइड पर जाना चाहते है तो क्या बेहतर होगा एक कार के अंदर से खींचा हुआ पोर्ट्रेट | 

अपने सब्जेक्ट को खिड़की से बहार देखने के लिए कहे और बारिश से स्वाभाविक खिड़की पर बूंदे होंगी अपने फ्रेम में खिड़की भी लेकर आये और एक पोर्ट्रेट खींचे यदि फ्रेम  हिस्सा डार्क भी है तो यह अच्छा है यह आपके पोर्ट्रेट को एक अलग कंट्रास्ट देगा | 


7. Wildlife Photography है अच्छा विकल्प | 

Tiger in Rain : Image by Brigitte Werner from Pixabay
Tiger in Rain : Image by Brigitte Werner from Pixabay

यदि आप wildlife या nature photography करना पसंद करते है तो ये आपके लिए बहुत अछि खबर है | बारिश हमे ही नहीं जानवरो को भी बेहद पसंद है | अगर आप मानसून के समय किसी सफारी पर निकलते है तो बेहद ख़ूबसूरत नज़ारे कैद कर सकेंगे | और अगर आप सफारी नहीं जा सकते है तो अपने आसपास के चिड़ियाघर में भी जा सकते है | 

8. मजे करना न भूले |

Couple enjoying in rain : Image by Slaghuis from Pixabay
Couple enjoying in rain : Image by Slaghuis from Pixabay

अंत में फोटोग्राफी के अनुभव का आनंद लेना ही सबसे जयादा महत्वपूर्ण है| बारिश का आनंद लेना न भूले |और मजे मजे में बेहतर फोटोग्राफी के साथ साथ सेहत का भी ध्यान रखे |

यह थे कुछ Rain photography tips, India के हिसाब से | अगर आप भी जानते है कुछ टिप्स मॉनसून में बेहतर फोटोग्राफी करने के तो मुझे कमेंट करके जरूर बताये |

इस आर्टिकल को शेयर करना न भूले | यह आर्टिकल भेजे उन लोगो को जिन्हे इसकी ज्यादाा जरुरत है|

धन्यवाद् |

बेस्ट सेल्फी कैसे खींचे जानने के लिए यहाँ पढ़े |

More to explorer

Comments are closed.